skip to content

Lok Sabha Election: हिमाचल में कांटे की टक्कर वाली सीटों पर मोदी का सहारा, कौन पड़ेगी भारी

By Ranju Rana

Published on:

​शिमला: हिमाचल की लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भाजपा मोदी मैजिक का सहारा लेने जा रही है। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 मई को दो रैलियां करवाई जा रही हैं। भाजपा यह रैलियां उन क्षेत्रों में करवाने जा रही है, जहां पर उनकी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ कांटे की टक्कर मानी जा रही है। नरेंद्र मोदी की शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में एक ही दिन दो रैलियां करवाई जा रही हैं।

मंडी और शिमला सीट पर कांटे की टक्कर

राजधानी शिमला और मंडी दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को कांग्रेस प्रत्याशी कांटे की टक्कर दे रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप के खिलाफ कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को खड़ा किया है। शिमला में विनोद सुल्तानपुरी के पिता का काफी दबदबा रहा है। वहीं शिमला संसदीय क्षेत्र में ज्यादातर मंत्री और विधायक भी कांग्रेस के ही हैं। ऐसे में शिमला की सीट को जीतना भी भाजपा के लिए मुश्किल डगर मानी जा रही है।

भाजपा लेगी मोदी मैजिक का सहारा

ऐसे में भाजपा इस सीट को जीतने के लिए मोदी मैजिक का सहारा लेना चाह रही है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इन दोनों ही संसदीय सीटों पर पिछले लोकसभा चुनावों में भी मोदी मैजिक चला था और दोनों ही सीटें भाजपा की झोली में आकर गिरी थीं। ऐसे में कांटे की टक्कर वाली इन सीटों पर भाजपा पिछले आम चुनाव की तरह फिर मोदी का प्रभाव आजमाया जा रहा है।

मंडी सीट पर प्रतिभा ने दर्ज की थी जीत

इसी तरह से पिछले चुनाव में मोदी मैजिक से ही मंडी की सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह सीट छिटक कर कांग्रेस की झोली में जा गिरी। इस बार भाजपा ने यहां से नया चेहरे के रूप् में कंगना रनौत को उतारा है। लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपने ध्रूव के इक्के विक्रमादित्य सिंह को कंगना के खिलाफ खड़ा किया है। ऐसे में इस सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

कंगना और विक्रमादित्य के बीच कड़ा मुकाबला

मंडी सीट पर चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही प्रत्याशियों की जनता में अच्छी पैठ है। ऐसे में भाजपा मोदी मैजिक के सहारे भाजपा प्रत्याशी को इस सीट पर और मजबूती देने का प्रयास करेगी।

पीएम मोदी 24 मई को करेंगे दो रैलियां

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को हिमाचल के एक दिन के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह संसदीय क्षेत्र शिमला और मंडी में दो रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला लोकसभा सीट के नाहन और मंडी संसदीय क्षेत्र में एक रैली करेंगे और भाजपा प्रत्याशी को संजीवनी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इन दोनों ही रैलियों में भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।